टॉप न्यूज़

जबलपुर लोकायुक्त ने पांच हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर काे रंगे हाथों किया गिरफ्तार

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर कुछ दिनों से भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही जबलपुर लोकायुक्त टीम ने गुरुवार काे एक बार फिर भ्रष्टाचारी पर शिकंजा कसा है। लाेकायुक्त टीम ने डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पाटन में पदस्थ आराेपित डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल कटरा मोहल्ला, पाटन निवासी 38 वर्षीय शकील मोहम्मद वहीद ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले को शिकायत दी कि वह एक कारपेंटर हैं और लकड़ी के परिवहन का काम करते हैं। उनसे डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव वन क्षेत्र में लकड़ी का काम और परिवहन जारी रखने के एवज में हर महीने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। एसपी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसका सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एक टीम गठित की गई। इस लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार काे जैसे ही आरोपी ढेलन सिंह यादव ने अपने सरकारी आवास पर शकील से 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव और लोकायुक्त जबलपुर के अन्य सदस्य शामिल थे।

 

💢 Vilok Pathak
News Investigation – “The Real Truth Finder”

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close