टॉप न्यूज़

जबलपुर में अलर्ट को देखते हुए सघन जांच अभियान शुरू

✒️ विलोक पाठक/न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर,  दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जबलपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुरक्षा संस्थानों सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि जबलपुर में अलर्ट को देखते हुए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। बीडीएस दस्ते सहित अन्य दस्तों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। शहर के सीमाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित बस अड्डे एवं अन्य जगहों पर चेकिंग प्रारंभ कर दी गई है।

संवेदनशील इलाकों में गस्त के साथ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सभी सीएसपी एवं थाना प्रभारी को सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। शहर के सभी थानों में सतर्कता बरती जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close