टॉप न्यूज़

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Unknown vehicle crushed young man, painful death on the spot

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा। रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पैदल सिहोरा की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना खितौला थाना क्षेत्र के फोरलेन 30 पर बीपी पेट्रोल पंप और पहरेवा के बीच में मिल के पास की है। रात करीब साढ़े आठ बजे राहगीरों द्वारा सड़क के बीचोंबीच युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चादर में लपेटकर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास कोई वाहन भी नहीं मिला, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार वाहन युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत थी, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल खितौला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close