भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपने अपने मत और प्रतिक्रियाएँ

✒️ विलोक पाठक
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर भाजपा कार्यालय के अनुसार केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार के लिए 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में “बजट प्रचार अभियान-2026” चलाया जा रहा है। 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच प्रदेश, संभागीय मुख्यालयों एवं जिलों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार-वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में युवा एवं विद्यार्थी संवाद, किसान संवाद, महिला संवाद, श्रमिक संवाद तथा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों पर सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय कार्यक्रम एवं चौपाल आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख नगरों में बजट पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री एवं प्रमुख नीति-निर्माता सहभागिता करेंगे।
◆ पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने देश के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक रोडमैप है। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होने वाला है।
◆ महापौर जगत बहादुर “अन्नू”
महापौर जगत बहादुर अन्नू ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमन जी के प्रति आभार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कहा कि यह बजट शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत उत्साहजनक है। महापौर ने बताया कि शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर बजट में शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर दिया जोर दिया गया है।
◆ विधायक अभिलाष पांडे
विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक बधाई , ये बजट वास्तव में आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने वाला बजट है,आज जहां सम्पूर्ण वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है वहां ये बजट डर से मुक्त रखने वाला बजट है। अनेक नई सौगातों के साथ साथ रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भीं बजट में प्रावधान किए गए हैं, छात्रों एवं युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को सरल बनाना इस बजट की विशेषता है। यह बजट देश की प्रगति को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
◆ व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक शरद अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो भारत के इतिहास में पहली बार रविवार को पेश हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने विकसित भारत 2047 की ओर यह बजट अग्रसर है एवं यह बजट देश को और नए मुकाम में ले जायेगा।
◆ भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा बजट में बजट में बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के छोटे करदाताओ के लिए टैक्स प्रक्रिया आसान की गई है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी क्षेत्र के विकास, पर्यटन, उद्योग, रेलवे, स्वास्थ्य के लिए उचित प्रावधान किये गए है।
◆ ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल
भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल के अनुसार यह बजट देश की प्रगति को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। छोटे किसानों का पूरा ध्यान बजट में रखा गया है, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, हर जिले में लेडीज हॉस्टल, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, नए जल आवागमन मार्गों को बनाना ये स्पष्ट रूप से बजट को सर्व समावेशी बनाने का कार्य करते हैं। एमएसएमई, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, नए इकोनोमिक जॉन, पर्यटन विकास, सात नए रेलवे कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर, रक्षा के क्षेत्र में नए निवेश के साथ बजट में प्रावधान किए गए हैं।
◆ सीए अनिल अग्रवाल
चार्टर्ड एकाउंटेंट अनिल अग्रवाल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बजट 2026 आर्थिक और दीर्घकालिक दृष्टि कोण से सराहनीय कहा जा सकता है जिसका असर अगले 2-3 साल में दिखाई दे सकता है। आम आदमी जो मंहगाई की मार झेल रहा है – उम्मीद कर रहा था कि शायद स्वास्थ्य और शिक्षा पर हो रहे खर्च की कोई छूट मिलेगी, लेकिन वह नदारद दिखीं। बात करें शेयर मार्केट की तो सरकार पूरी तरह से समझती है कि एफ एंड ओ ट्रेडिंग शेयर ट्रेडिंग का लगभग 60% हिस्सा है।




