टॉप न्यूज़

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जानलेवा लापरवाही…सड़क पर बाघ देख उतरे लोग…

Deadly negligence in Bandhavgarh Tiger Reserve...People came out on the road after seeing a tiger...

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

✍️ विलोक पाठक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पर्यटकों और राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उमरिया। जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों अव्यवस्था और लापरवाही के हालात नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताला रोड स्थित मगधी गेट के पास एक बाघ सड़क पार कर रहा है, लेकिन मौके पर मौजूद लोग अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना बीच सड़क पर वाहन खड़े कर उसके करीब पहुंचकर वीडियो बनाने में जुटे हुए हैं।

हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग तो पैदल ही बाघ के नजदीक जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान यदि बाघ आक्रोशित होकर हमला कर देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बाघ शांत रहा और अपने रास्ते आगे बढ़ गया, अन्यथा स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।

जानकारों के अनुसार गर्मी के मौसम में पानी और ठंडक की तलाश में बाघ एवं अन्य वन्यजीव अक्सर सड़कों के आसपास दिखाई देते हैं या उन्हें पार करते हैं। ऐसे में पर्यटकों द्वारा की जाने वाली लापरवाही न केवल उनकी जान के लिए खतरा बनती है, बल्कि वन्यजीवों को भी उकसाने का काम करती है।

इस पूरे घटनाक्रम में पार्क प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। इतने संवेदनशील क्षेत्र में न तो कोई निगरानी दिखाई दी और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल मानव जीवन के लिए खतरा हैं, बल्कि इससे वन्यजीवों के व्यवहार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close