टॉप न्यूज़

हृदय विदारक घटना में गमगीन माहौल में क्या यह सही है..घटना सही पर वायरल फ़ोटो कुछ और….

✒️ विलोक पाठक

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

बरगी डैम क्रूज हादसे से जुड़ी एक माँ और बेटे की भावुक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस फोटो की पुष्टि नहीं हो रही। घटना सही है पर फ़ोटो सन्देहात्मक है ऐसा प्रतीत होता है कि जनरेट की गई है।

विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, हादसे में माँ और बेटे के शव क्रूज के अंदर फंसे मिले थे, जहाँ वे संभवतः एक-दूसरे को पकड़े हुए थे। वहीं वायरल हो रही फोटो में कुछ ऐसे एंगिल दिखाई देते हैं जो इसे असली नहीं बनाते हैं—जैसे पानी में फूल पत्ती दिखना, जबकि डैम में उस जगह फूल विसर्जन नहीं होता।

इसके अलावा, फोटो में दिखाई गई लाइफ जैकेट का रंग भी अलग है। वास्तविक क्रूज में उपयोग होने वाली जैकेट का रंग भगवा (ऑरेंज) होता है, ताकि वह दूर से आसानी से दिखाई दे सके, जबकि वायरल फोटो में इसका रंग अलग नजर आता है।

यह फोटो कुछ जिम्मेदार लोगों ने भी अपने तरफ से वायरस की है इसलिए इसकी वास्तविकता जानना जरूरी है। कुछ राष्ट्रीय स्तर के चैनल चल रहे हैं कि इस फोटो को देखकर मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की आंखें नम हो गई इसलिए इस फोटो की वास्तविकता जानना जरूरी है इससे जन भावनाएं जुड़ी हैं। प्रशासनिक तौर पर भी इस तसवीर की पुष्टि नहीं हो रही।

👉 ऐसे में सभी से अपील है कि किसी भी फोटो या वीडियो को बिना सत्यापन के शेयर न करें। यह हादसा बेहद दुखद है और इससे कई परिवारों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अफवाहें और भ्रामक तस्वीरें उनके घावों को और गहरा कर सकती हैं।

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम इस तस्वीर की असलियत पता करने का प्रयास कर रही है। यदि है असली है तो बेहद मर्मान्तक है। और यदि यह जनरेट है तो भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को सोचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close