अपराधमध्यप्रदेश

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Tragic accident on National Highway 30, youth dies after being hit by a truck

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम धनगवां के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय उपाध्याय पिता प्रदीप उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंडिया बुधवार सुबह अपनी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमएल 4015 से दवाइयां लेने जबलपुर जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-30 स्थित धनगवां के पास पहुंचा, तभी ट्रक क्रमांक यूपी 70 एलटी 4362 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर सिहोरा थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close