टॉप न्यूज़

शिक्षक फैज़ान पर नाबालिग छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Teacher Faizan accused of obscene chatting with a minor student, arrested by police

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन / VILOK PATHAK

जबलपुर, गौर चौकी इलाके में 17 वर्षीय छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गोराबाजार पुलिस ने तिलहरी निवासी शिक्षक सैयद फैजान हुसैन को देर रात गिरफ्तार किया है।

परिवार ने फैजान पर अश्लील संदेश, निजी तस्वीरें मांगने और वीडियो भेजने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का ये भी आरोप है कि फैजान ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में कथित तौर पर आपत्तिजनक हो गई।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस अब मोबाइल चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

परिजनों ने शिक्षक पर छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है। मोबाइल चैट की जांच में शिक्षक का नंबर दूसरे नाम से सेव होने की बात सामने आई।

पूरे मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान थाने में प्रदर्शन भी किया गया।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close