RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे

न्यूज़ इंवेस्टिगेशन
जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को जबलपुर पहुंचे। वे 24 से 26 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठकों, स्वयंसेवकों से संवाद और कार्यों की समीक्षा पर विशेष जोर रहेगा।
प्रवास के पहले दिन 24 अक्टूबर को डॉ. भागवत महानगर के मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 25 अक्टूबर को वे महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे और युवा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संघ प्रमुख का मुख्य फोकस स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना रहेगा।
◆ विलोक पाठक



