ज्योतिष

खाना खाने के बाद थाली में कभी नहीं धोने चाहिए हाथ, मिलता है अशुभ फल

अक्सर कई बार लोग खाने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं। लेकिन खाने की थाली में हाथ कभी नहीं धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के लिए अनुसार, खाने की थाली में हाथ धोना अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए अन्न का अनादर होता है। भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिससे घर में दरिद्रता आती है।

शास्त्रों में अग्नि को मुख्य देवता माना गया है। माना जाता है कि यज्ञ में अर्पित की जाने वाली साम्रगी देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। इसलिए भोजन का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है।

भोजन की थाली हमेशा चटाई, पाट या चौकट पर सम्मानपूर्वक ही रखें। इसके अलावा भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। वहीं थाली में जूठन छोड़ना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत या अजीब सी आवाजें नहीं निकालनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close