ज्योतिषटॉप न्यूज़

मार्गी होने जा रहे शनि देव, इन 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन…..

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408

11 अक्टूबर 2021 को शनि देव होने जा रहे मार्गी….

न्याय के देवता शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं, शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानि उल्टी चाल से चल रहे हैं, वर्की होने से शनि कई राशियों के जातकों पर भारी हैं, इस वजह से जातक कई उलझने में फंसे हुए थे ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अगले माह 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से शनि मार्गी हो जाएंगे, जिसके बाद कई राशियों को लाभ होगा, शनि दोष के कारण मिलने वाली पीड़ा दूर होगी, वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय कठिन भी रहेगा।

ढ़ाई वर्ष में शनि करते हैं राशि परिवर्तन….

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है, शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, यह करीब ढ़ाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं, शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू हो जाती है, शनिदेव 2020 से मकर राशि में हैं और 23 मई 2021 से इस राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं, अब मकर राशि मे ही शनि की चाल बदलने वाली है, आइये जानते हैं कि  शनि की सीधी चाल से किन राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

इन राशि के जातकों को होगा लाभ……

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा, शनि की साढ़ेसाती हटने के साथ ही इस राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरु हो सकता है, इसके अलावा मकर, कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होंगी, वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन और तुला राशि के जातकों को राहत मिलेगी, मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए साफ शब्दों में कहें तो अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close