ज्योतिष

शादी में आ रही बाधा को दूर करेंगे फेंगशुई के ये 2 आसान उपाय, जल्द बनने लगेंगे शुभ योग

कई बार ऐसा होता है कि माता पिता का लाख ढूढ़ने के बावजूद बच्चों के लिए मन चाहा रिश्ता नहीं मिल पाता। धीरे-धीरे समय निकलने लगता है, लेकिन शादी में आ रही अडचन खत्म होने का नाम नहीं लेती। ऐसे में फेंगशुई के कुछ उपाय आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। फेंगशुई के उपायों पर पूरी दुनिया भरोसा करती है। फेंगशुई को विंड एंड वॉटर यानी हवा और पानी के नाम से भी जाना जाता है। फेंगशुई में हवा पानी की शक्तियों का समावेश माना जाता है। किसी भी कम में सफलता पाने केलिए घर में घंटियां, क्रिस्टल, बांसुरी और फिश एक्वेरियम आदि का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि अगर परिवार में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो फेंगशुई से बेहतर उपाय कुछ भी नहीं है। फेंगशुई से सन्तान की विवाह में भी रही समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

फेंगशुई में लड़कियों की शादी के लिए उपाय- अगर किसी लडकी की शादी नहीं हो रही है तो फेंगशुई के उपाय के मुताबिक लड़की के शयन कक्ष में पियोनिया के फूलों क चित्र लगा देना चाहिए। इसे कमरे के दक्षिण-पश्चिम में लगाया जाना चाहिए। फेंगशुई में पियोनिया की पेंटिंग को भी शुभ माना गया है। लड़की के कमरे में इसकी पेंटिंग या चित्र लगाने से भी असर जल्दी दिखता है और अच्छे रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं। इस चित्र को ड्राइंग रूम में भी लगाया जा सकता है। यह पेंटिंग शादी के बाद लड़की को अपने साथ ससुराल लेकर जाना चाहिए इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती हैं।

फेंगशुई में लड़कों की शादी के लिए उपाय- लड़कियों की ही नहीं बल्कि लडकों की शादी में अडचन आ रही है तो फेंगशुई में इसके लिए भी कारगर उपाय है। फेंगशुई के अनुसार जिस लड़के की शादी करवाना चाहते हैं उसके कमरे में दक्षिण-पश्चिम कोने में मैडरिन डक्स का जोड़ा रखना चाहिए। अगर यह खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो क्रिस्टल बॉल भी लटका सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से शादी जल्दी होती है पत्नी भी मन चाही मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close