ज्योतिषटॉप न्यूज़

इन 4 राशियों  के लोग होते हैं निडर,  हर परेशानी का करते हैं डटकर सामना

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408

ज्योतिषशास्त्र  के अनुसार हर राशि  का अपना स्‍वभाव होता है,किसी को जल्‍दी गुस्‍सा आता है तो कोई बड़ी से बड़ी बात को भी सुलझा लेता है ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ठीक ऐसे ही 12 राशियों में 4 राशियाँ ऐसी होती हैं, जिन्हें किसी  भी मुश्किल या परेशानी  से बिलकुल भी डर नहीं लगता। या यूं कहें कि ये बड़ी से बड़ी परेशानियों  को अपने बलबूते समाधान कर लेते हैं। आइए जानते हैं ये राशियाँ कौन सी हैं और किस वजह से इन्‍हें किसी मुश्किल से डर नहीं लगता…..

मेष राशि –  मेष राशि के जातकों का मंगल उच्च का होता है। जिस कारण इनकी कुंडली में सूर्य अपना एक मजबूत स्थान बनाकर रखते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों योद्धा माना जाता है। मान्‍यता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं.!

वृष राशि –  कहते हैं कि  वृष राशि के जातकों के सामने कोई भी परेशानी आए ये कभी भी घबराते नहीं है। बल्कि डटकर मुश्किलों का सामना करते हैं। ये दूसरों के साथ ही खुद पर भी कोई आंच नहीं आने देते हैं |

सिंह राशि – सिंह राशि के जातक भी किसी से कभी नहीं डरते। क्योंकि यह राशि भगवान सूर्य की स्वराशि है । भगवान सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। इस कारण माना जाता है कि सिंह राशि वालों का मंगल बहुत उच्च होता है। मंगल का स्थान मजबूत होने के कारण ये लोग बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। इसलिए इन्‍हें मात देना आसान नहीं होता।

धनु राशि – धनु राशि के जातक भी सूर्य के कुल में आते हैं। यही वजह है कि  इस राशि  के जातकों को भी किसी व्‍यक्ति या परेशानी से डर नहीं लगता। कहते हैं इस राशि  के जातकों को हारना कतई पसंद नहीं होता। यही वजह है कि ये बड़ी से बड़ी परेशानी से अंतिम समय तक लड़ते रहते हैं और जीत हासिल करके ही रहते हैं.!!

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close