छात्र ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, साड़ी पर कमेंट से हुआ था विवाद
News Investigation " The Real Truth Finder"

◆ न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ शिक्षक माता पिता के समान होते हैं और यहां पर एक छात्र ने पहले तो गलत कमेंट किये फिर माँ के बराबर शिक्षिका को आग लगा दी जो सनसनी बन गया है, 15 अगस्त को साड़ी पहनने पर किया था कमेंट; शिकायत से नाराज होकर घर में वारदात जिसके बाद शिक्षिका को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। जहां पर इलाज चल रहा है। यह पूरी वारदात
नरसिंहपुर जिले में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक छात्र ने अपनी शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी
➡️यह है वारदात
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है। आरोपी छात्र 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान अपनी शिक्षिका के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठा था। शिक्षिका ने इस घटना की शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी थी। इसी शिकायत से नाराज छात्र ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।
➡️शिक्षिका के घर में घुसकर हमला
बताया जा रहा है कि छात्र बुधवार को शिक्षिका के घर पहुंचा। पहले उन्होंने दरवाजा खोला तो छात्र ने उनसे कुछ बातचीत की। अचानक उसने अपने पास रखा पेट्रोल उन पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस दौरान शिक्षिका जोर-जोर से चीखने लगीं। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
➡️ शिक्षिका की हालत गंभीर
गंभीर रूप से झुलसी शिक्षिका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस चुका है।
➡️ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र सूर्यांश कोचर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और शिकायत से नाराजगी का लग रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
➡️नरसिंहपुर शहर में सनसनी,
इस दर्दनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। शिक्षकों और अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।




