अपराधटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश
जबलपुर के कटंगी क्षेत्र में बाल विवाह के बाद नाबालिग बनी माँ, परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
मप्र के जबलपुर की कटंगी में 13 वर्षीय बालिका के परिजनों ने शादी कर दी। जिसके बाद वह मात्र 15 वर्ष की उम्र में मां बन गई। बाल विवाह के इस मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजन कार्ड बनवाने मेडिकल अस्पताल पहुंचे। तब पता चला कि बालिका की उम्र महज 15 साल है। इस बात का पता चलते ही महिला बाल विकास विभाग सक्रिय हो गया है। अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। वही कटंगी पुलिस ने मामले में महिला के पति,मामा ससुर और सास ससुर को हिरासत में ले लिया है।
वहीं थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय का कहना है कि मेडिकल से प्राप्त सूचना के अनुसार महिला एवं बाल विकास की टीम के साथ संबंधित नाबालिक के घर जाकर उसके बयान लिए गए। इसके बाद यह बात सामने आयी कि नाहन देवी मंदिर में उक्त बालिका का विवाह कराया गया था। शिकायत पर परिजनों के खिलाफ मामला रजिस्टर्ड किया गया है जिनको हिरासत में ले लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह बात समझ से परे है, कि गांव में बाल विवाह संपन्न हो जाने के बाद सब कुछ गोपनीय तौर पर रहा। इस पूरे मामले में गांव के सरपंच सचिव एवं कोटवार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।




