टॉप न्यूज़

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की भेंट

Newly appointed JDA Chairman Sandeep Jain met Chief Minister Dr Mohan Yadav and expressed his gratitude.

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

*नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर किया आभार व्यक्*

*वरिष्ठजनों के आभार के साथ ही शुभचिंतको से जश्न नहीं मानने का किया आग्रह*

जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, एवं उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त करने के साथ ही विनम्र आग्रह करते हुए कहा जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का नवीन दायित्व प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के साथ जबलपुर के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से जबलपुर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा इस अवसर पर अपने शुभचिंतको, स्नेहिजनों एवं पार्टी के कार्यकर्त्ताओ से विनम्र आग्रह करना चाहता हूँ कि विगत दिनों हमारे जबलपुर के बरगी में जो ह्रदय विदारक दुर्घटना हुई है उससे हम सभी का मन व्यथित है, इसीलिए नियुक्ति के उपरांत किसी तरह भी तरह का स्वागत समारोह , रैली ,जुलूस आदि उपयुक्त नहीं है , मेरा ऐसा मानना है कि आपकी शुभकामनायें सदैव मेरे साथ है।

जैन ने कहा आप सभी के आशीर्वाद एवं स्नेह से शीर्ष नेतृत्व ने जो नवीन दायित्व मुझे सौंपा है, उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा, लगन एवं समर्पण से निर्वहन करूंगा और जबलपुर के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।

 

Vilok Pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close