अपराधटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

चंडी मेला से लापता युवक का रक्तरंजित शव मिला, गांव में मची सनसनी

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर/सिहोरा। चंडी मेला से लापता युवक का शव शनिवार सुबह खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैलाश गोटिया (39 वर्ष) पिता सीताराम गोटिया, निवासी ग्राम भिटौनी (सिलौंडी) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात ग्राम में लगे चंडी मेले में कैलाश शामिल हुआ था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू किए। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं और सिर पर गंभीर घाव पाया गया है। शव खेत में उलटी अवस्था में पड़ा था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिहोरा पुलिस का कहना है कि “घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।”

➡️जुआ विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

गांव में चर्चा है कि चंडी मेले के दौरान कुछ युवक गांव के बाहर एकांत जगह पर जुआ खेल रहे थे, और संभव है कि जुए के विवाद में ही यह हत्या की गई हो। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है और आसपास के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गांव में इस वारदात से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close