सिटी न्यूज़

शहर में सफाई टीम के साथ मध्यरात्रि के बाद भी डटे रहे कलेक्टर, निगमायुक्त, निगमाध्यक्ष

The Collector, Municipal Commissioner and Municipal Chairman remained with the cleaning team in the city even after midnight.

विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर शहर को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब “एक्शन मोड” में नज़र आ रहा है। शहर के बाजार क्षेत्रों को चकाचक करने के उद्देश्य से रात के समय सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं महापौर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, निगमाध्यक्ष रिकुंज बिज ने किया।

आधी रात को जब शहर सो रहा था, तब मालवीय चौक से कमानिया और उसके आगे पीछे मुख्य बाजार क्षेत्रों में भारी मशीनों और स्वच्छता कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों का भरपूर उपयोग किया गया जिसमे 4 रोड स्वीपिंग मशीनें सड़कों की धूल को पलक झपकते साफ करने के लिए, 3 टिप्पर और 2 जेड मशीनें जिससे कचरा संग्रहण और नालियों की बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता सैनिक जमीन पर उतरकर चप्पे-चप्पे को चमकाने में जुटे रहे।

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Founder”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close