मध्यप्रदेश

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा/खितौला। खितौला के वार्ड नंबर 12 स्थित पालीवाल कॉलोनी में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय रहवासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीर में सड़क पर घुटनों तक पानी भरा दिखाई दे रहा है, वहीं लोगों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बाइक सवार भी जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर हैं। कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां हर बार ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर पालिका द्वारा सड़क पर मुरम ही डलवा दी जाती तो कम से कम रास्ता चलने लायक हो जाता और लोगों को इस तरह पानी में होकर आवागमन नहीं करना पड़ता।

रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि जलभराव वाले मार्ग पर तत्काल मुरम डलवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया जाए तथा भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close