मध्यप्रदेश
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन कार्यालय में विराजे बाल स्वरूप गणेश
https://newsinvestigation.tv/?p=16571&preview=true
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर – गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में शहर में विभिन्न स्वरूप में गजानन विराजे हुए हैं। इसी तारतम्य में न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन ऑफिस में भगवान का बाल स्वरूप विराजमान है।यहां प्रतिवर्ष इसी स्वरूप में मंगल मूर्ति को लाया जाता है। विगत कई वर्षों से उनके इस रूप में दर्शन हो रहे हैं । चूंकि यह बाल गणेश का स्वरूप है इसलिए उनको भोग में लॉलीपॉप, बिस्किट, टॉफी, चिप्स, कुरकुरे एवं अन्य ऐसे खाद्यान्न दिए जाते हैं जो बच्चों को पसंद होते हैं। इनके दर्शन को जो लोग आते हैं उन्हें यह प्रसाद स्वरूप दिया जाता है।




